होम › प्रश्न पत्र › BPSC 70वीं संयुक्त (प्रारंभिक) परीक्षा — सामान्य अध्ययन

✔ आधिकारिक

BPSC 70वीं संयुक्त (प्रारंभिक) परीक्षा — सामान्य अध्ययन

परीक्षा: 13 दिसंबर 2024 · 123 प्रश्न · उत्तर आधिकारिक अंतिम उत्तर कुंजी से · 120 मिनट · नेगेटिव मार्किंग 0.3333

⏱️ ऑनलाइन टेस्ट की तरह दें📄 मूल प्रश्न पुस्तिका ↗

1. निम्नलिखित में से कौन-सा लोहे का अयस्क है ?

  1. (क) बॉक्साइट
  2. (ख) सिनेबार
  3. (ग) पाइराइट
  4. (घ) लिमोनाइट
उत्तर देखें

आधिकारिक उत्तर: (घ) लिमोनाइट

2. लावा के ठंडा होने और ठोस होने से किस प्रकार की चट्टान बनती है ?

  1. (क) तलछटी
  2. (ख) इग्नियस
  3. (ग) रूपांतरित
  4. (घ) क्रिस्टल
उत्तर देखें

आधिकारिक उत्तर: (ख) इग्नियस

3. संसद में ‘‘कटौती प्रस्ताव’’ का क्या उद्देश्य होता है ?

  1. (क) सरकार के दैनिक वित्तिय खर्चों पर रोक
  2. (ख) सरकार के बजट प्रस्तावों के खर्चों में कटौती का प्रस्ताव प्रस्तुत करना
  3. (ग) सरकार के अनुदान पर रोक
  4. (घ) भारत की संचित निधि से अनुदान पर रोक
उत्तर देखें

आधिकारिक उत्तर: (ख) सरकार के बजट प्रस्तावों के खर्चों में कटौती का प्रस्ताव प्रस्तुत करना

4. अंग्रेजों ने राजधानी को दिल्ली कब स्थानांतरित किया ?

  1. (क) 1912
  2. (ख) 1913
  3. (ग) 1911
  4. (घ) उपरोक्त में एक से अधिक
उत्तर देखें

आधिकारिक उत्तर: (क) 1912

5. लोकसभा में आंग्ल-भारतीय समुदाय के प्रतिनिधित्व की क्या स्थिति है ?

  1. (क) राष्ट्रपति द्वारा दो आंग्ल-भारतीय मनोनीत किए जाते हैं
  2. (ख) 104वें संवैधानिक संशोधन द्वारा उनका मनोनीत करना समाप्त कर दिया गया है
  3. (ग) राष्ट्रपति द्वारा एक आंग्ल-भारतीय मनोनीत किया जाता है
  4. (घ) वे उनकी आबादी के अनुसार मनोनीत होते हैं
उत्तर देखें

आधिकारिक उत्तर: (ख) 104वें संवैधानिक संशोधन द्वारा उनका मनोनीत करना समाप्त कर दिया गया है

6. फरवरी 2024 में विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) का 13वां मंत्रिस्तरीय सम्मेलन कहाँ आयोजित किया गया था ?

  1. (क) अबू धाबी
  2. (ख) अर्जेंटीना
  3. (ग) स्विट्ज़रलैंड
  4. (घ) इंडोनेशिया
उत्तर देखें

आधिकारिक उत्तर: (क) अबू धाबी

7. फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट 2024 में पुरुष एकल का खिताब किसने जीता ?

  1. (क) अलेक्जेंडर ज्वेरेव
  2. (ख) नोवाक जोकोविच
  3. (ग) कार्लोस अलकराज
  4. (घ) डेनियल मेदवेदेव
उत्तर देखें

आधिकारिक उत्तर: (ग) कार्लोस अलकराज

8. मार्च 2024 में किए गए बदलावों के बाद, वरिष्ठ नागरिकों के लिए डाक मतपत्र द्वारा मतदान करने की पात्रता आयु क्या है ?

  1. (क) 80 वर्ष
  2. (ख) 85 वर्ष
  3. (ग) 90 वर्ष
  4. (घ) 82 वर्ष
उत्तर देखें

आधिकारिक उत्तर: (ख) 85 वर्ष

9. 2024-25 के केंद्रीय बजट भाषण में, 'आत्मनिर्भरता' (स्वावलंबन) के लक्ष्य के तहत किस तेलबीज को शामिल नहीं किया गया है ?

  1. (क) नारियल
  2. (ख) तिल
  3. (ग) मूँगफली
  4. (घ) सोयाबीन
उत्तर देखें

आधिकारिक उत्तर: (क) नारियल

10. निम्नलिखित में से कौन-सा जोड़ा विस्थापन प्रतिक्रिया देगा ?

  1. (क) NaCl विलयन और कॉपर धातु
  2. (ख) AgNO3 विलयन और कॉपर धातु
  3. (ग) MgCl2 विलयन और एल्युमिनियम धातु
  4. (घ) FeSO4 विलयन और सिल्वर धातु
उत्तर देखें

आधिकारिक उत्तर: (ख) AgNO3 विलयन और कॉपर धातु

11. बिहुला महोत्सव विशेष रूप से प्रत्येक वर्ष अगस्त के महीने में बिहार के निम्नलिखित में से किस जिले में मनाया जाता है ?

  1. (क) पटना
  2. (ख) भागलपुर
  3. (ग) दरभंगा
  4. (घ) सीतामढ़ी
उत्तर देखें

आधिकारिक उत्तर: (ख) भागलपुर

12. उष्मा स्थानांतरण जिसके लिए किसी माध्यम की आवश्यकता नहीं होती है, कहलाता है

  1. (क) प्रतिबिंब
  2. (ख) विकिरण
  3. (ग) संवहन
  4. (घ) संचालन
उत्तर देखें

आधिकारिक उत्तर: (ख) विकिरण

13. निम्नलिखित में से कौन-सा अम्ल पेट में स्रावित होता है ?

  1. (क) नाइट्रिक अम्ल
  2. (ख) सल्फ्यूरिक अम्ल
  3. (ग) हाइड्रोक्लोरिक अम्ल
  4. (घ) फॉस्फोरिक अम्ल
उत्तर देखें

आधिकारिक उत्तर: (ग) हाइड्रोक्लोरिक अम्ल

14. रामकृष्ण मिशन की स्थापना किसके द्वारा की गई थी ?

  1. (क) 1899 में विद्यासागर
  2. (ख) 1899 में स्वामी विवेकानंद
  3. (ग) 1897 में स्वामी विवेकानंद
  4. (घ) उपरोक्त में एक से अधिक
उत्तर देखें

आधिकारिक उत्तर: (ग) 1897 में स्वामी विवेकानंद

15. हाल ही में उद्घाटन किया गया राष्ट्रीय डॉल्फिन अनुसंधान केंद्र बिहार के किस शहर में स्थित है ?

  1. (क) पटना
  2. (ख) दरभंगा
  3. (ग) गया
  4. (घ) मुंगेर
उत्तर देखें

आधिकारिक उत्तर: (क) पटना

16. संविधान का कौन-सा अनुच्छेद किसी सांसद के लाभकारी पद पर रोक लगाता है ?

  1. (क) अनुच्छेद 102 (1) (b)
  2. (ख) अनुच्छेद 102 (1) (c)
  3. (ग) अनुच्छेद 102 (1) (a)
  4. (घ) अनुच्छेद 102 (1) (d)
उत्तर देखें

आधिकारिक उत्तर: (ग) अनुच्छेद 102 (1) (a)

17. जून 2024 में चंद्रमा के अंधेरे हिस्से से मिट्टी लाने वाला पहला देश कौन-सा बना ?

  1. (क) चीन
  2. (ख) यूएसए
  3. (ग) भारत
  4. (घ) फ्रांस
उत्तर देखें

आधिकारिक उत्तर: (क) चीन

18. निम्नलिखित भारत की पर्वत श्रेणियाँ हैं 1. गारों पहाड़ियाँ 2. नन्दादेवी 3. कामेत 4. के2 निम्नलिखित में से इनका पूर्व से पश्चिम सही क्रम क्या है ?

  1. (क) 4 3 1 2
  2. (ख) 3 4 2 1
  3. (ग) 1 2 3 4
  4. (घ) 2 1 4 3
उत्तर देखें

आधिकारिक उत्तर: (ग) 1 2 3 4

19. निम्नलिखित में से कौन राष्ट्रपति बनने से पूर्व लोकसभा अध्यक्ष रहे थे ?

  1. (क) वी. वी. गिरी
  2. (ख) ज्ञानी जैल सिंह
  3. (ग) ए. पी. जे. अब्दुल कलाम
  4. (घ) नीलम संजीवा रेड्डी
उत्तर देखें

आधिकारिक उत्तर: (घ) नीलम संजीवा रेड्डी

20. “करो या मरो” का नारा किसने और कब दिया ?

  1. (क) सुभाषचंद्र बोस ने भारत छोड़ों आंदोलन के दौरान
  2. (ख) जवाहर लाल नेहरू ने असहयोग आंदोलन के दौरान
  3. (ग) गाँधीजी ने भारत छोड़ों आंदोलन के दौरान
  4. (घ) उपरोक्त में एक से अधिक
उत्तर देखें

आधिकारिक उत्तर: (ग) गाँधीजी ने भारत छोड़ों आंदोलन के दौरान

21. समुद्र-तल केबल आधारित चेन्नई-अंडमान और निकोबार (CANI) परियोजना का उद्घाटन और राष्ट्र को समर्पण प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा कब किया गया ?

  1. (क) 10 अगस्त, 2019
  2. (ख) 15 अगस्त, 2022
  3. (ग) 10 अगस्त, 2020
  4. (घ) 26 जनवरी, 2023
उत्तर देखें

आधिकारिक उत्तर: (ग) 10 अगस्त, 2020

22. “न्यू लैम्पस फॉर द ओल्ड” किसने लिखा है ?

  1. (क) सुरेन्द्रनाथ
  2. (ख) अरविन्द घोष
  3. (ग) मोतीलाल घोष
  4. (घ) उपरोक्त में एक से अधिक
उत्तर देखें

आधिकारिक उत्तर: (ख) अरविन्द घोष

23. किस लोकसभा सीट में, भारत के विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (पीवीटीजी) में से एक, शोम्पेन जनजाति ने पहली बार अप्रैल 2024 में मतदान के अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग किया ?

  1. (क) विजयनगरम, आंध्र प्रदेश
  2. (ख) त्रिपुरा पूर्व
  3. (ग) अंडमान और निकोबार
  4. (घ) तुरा
उत्तर देखें

आधिकारिक उत्तर: (ग) अंडमान और निकोबार

24. लगभग 200 वर्षों तक तटस्थ रहने के बाद, मार्च 2024 में निम्नलिखित में से कौन-सा देश आधिकारिक तौर पर नाटो में शामिल हो गया ?

  1. (क) उत्तर मैसेडोनिया
  2. (ख) स्वीडन
  3. (ग) फिनलैंड
  4. (घ) आइसलैंड
उत्तर देखें

आधिकारिक उत्तर: (ख) स्वीडन

25. किस मीटर का उपयोग वाहन द्वारा तय की गई दूरी को मापने के लिए किया जाता है । ________ के रूप में जाना जाता है ।

  1. (क) स्पीडोमीटर
  2. (ख) एमीटर
  3. (ग) ओडो मीटर
  4. (घ) क्रोनोमीटर
उत्तर देखें

आधिकारिक उत्तर: (ग) ओडो मीटर

26. मुस्लिम लीग ने "प्रत्यक्ष कार्यवाही दिवस" कब मनाया ?

  1. (क) 14 अगस्त 1946
  2. (ख) 15 अगस्त 1947
  3. (ग) 16 अगस्त 1946
  4. (घ) उपरोक्त में एक से अधिक
उत्तर देखें

आधिकारिक उत्तर: (ग) 16 अगस्त 1946

27. 2023 में मोबाइल फोन के निर्माण में भारत की स्थिति क्या है ?

  1. (क) 2 रा
  2. (ख) 10 वां
  3. (ग) 4 था
  4. (घ) 15 वां
उत्तर देखें

आधिकारिक उत्तर: (क) 2 रा

28. 42वें संशोधन द्वारा कौन-से दो शब्द प्रस्तावना में जोडे गए ?

  1. (क) गणराज्य एवं धर्मनिरपेक्ष
  2. (ख) प्रजातान्त्रिक एवं समाजवादी
  3. (ग) धर्मनिरपेक्ष एवं समाजवादी
  4. (घ) समाजवादी एवं प्रभुसत्तासम्पन्न
उत्तर देखें

आधिकारिक उत्तर: (ग) धर्मनिरपेक्ष एवं समाजवादी

29. परमाणु की संरचना के लिए एक मॉडल प्रस्तावित करने वाले पहले व्यक्ति कौन थे ?

  1. (क) रदरफोर्ड
  2. (ख) ई. गोल्डस्टिन
  3. (ग) जे. जे. थॉमसन
  4. (घ) नील्स बोहर
उत्तर देखें

आधिकारिक उत्तर: (ग) जे. जे. थॉमसन

30. सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) के आंकड़ों के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2023 में किन सूचकांकों में महत्वपूर्ण वृद्धि देखी गई ?

  1. (क) उपभोक्ता वस्तु और पूंजी वस्तु
  2. (ख) उपभोक्ता वस्तु और बुनियादी ढाँचा/निर्माण वस्तु
  3. (ग) पूंजी वस्तु और बुनियादी ढाँचा/निर्माण वस्तु
  4. (घ) विनिर्माण और उपभोक्ता वस्तु
उत्तर देखें

आधिकारिक उत्तर: (ग) पूंजी वस्तु और बुनियादी ढाँचा/निर्माण वस्तु

31. मंत्री परिषद की संख्या को किस संविधानिक संशोधन द्वारा, लोकसभा सदस्यों की संख्या का 15 प्रतिशत, तय किया गया ?

  1. (क) 95वाँ संशोधन
  2. (ख) 92वाँ संशोधन
  3. (ग) 93वाँ संशोधन
  4. (घ) 91वाँ संशोधन
उत्तर देखें

आधिकारिक उत्तर: (घ) 91वाँ संशोधन

32. अप्रैल 2024 में, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के कितने सदस्यों ने फ़िलिस्तीन को संयुक्त राष्ट्र का पूर्ण सदस्य बनने की अनुमति देने के प्रस्ताव को या तो अस्वीकार कर दिया या मतदान से अनुपस्थित रहे ?

  1. (क) 2
  2. (ख) 6
  3. (ग) 5
  4. (घ) 3
उत्तर देखें

आधिकारिक उत्तर: (घ) 3

33. रुचिरा कंबोज, जो संयुक्त राष्ट्र में भारतीय राजदूत बनने वाली पहली महिला थी, जो हाल ही में सेवानिवृत्त हुई, के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा सत्य है ?

  1. (क) वह विश्व मामलों की भारतीय परिषद की सदस्य थी
  2. (ख) वह नीति आयोग की सदस्य थी
  3. (ग) वह संयुक्त राज्य अमेरिका में पहली महिला भारतीय राजदूत थी
  4. (घ) उन्होंने यूनेस्को-पेरिस में भारत के स्थायी प्रतिनिधि का पद संभाला
उत्तर देखें

आधिकारिक उत्तर: (घ) उन्होंने यूनेस्को-पेरिस में भारत के स्थायी प्रतिनिधि का पद संभाला

34. डाल्टन के परमाणु सिद्धान्त की सफलतापूर्वक व्याख्या i. द्रव्यमान संरक्षण का नियम । ii. स्थिर संघटन का नियम । iii. रेडियोधर्मिता का नियम । iv. बहु अनुपात का नियम ।

  1. (क) i, ii और iii
  2. (ख) ii, iii और iv
  3. (ग) i, iii और iv
  4. (घ) i, ii और iv
उत्तर देखें

आधिकारिक उत्तर: (घ) i, ii और iv

35. राजा "प्रवरसेन" के बारे में निम्नलिखित पर विचार करें : a. वह वाकाटक वंश का वास्तविक संस्थापक था । b. उनका साम्राज्य उत्तर में बुंदेलखंड से लेकर दक्षिण में हैदराबाद तक । c. वह अपने पिता विंध्यशक्ति के उत्तराधिकारी बने । d. उनका उल्लेख पुराणों में मिलता है । निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है ?

  1. (क) a और b दोनों
  2. (ख) a और c दोनों
  3. (ग) b, c और d
  4. (घ) उपरोक्त में एक से अधिक
उत्तर देखें

आधिकारिक उत्तर: (घ) उपरोक्त में एक से अधिक

36. अनुच्छेद "243J" के अन्तर्गत पंचायतों के लेखा प्रबन्धन से सम्बन्धित नियम कौन बनाता है ?

  1. (क) राज्य विधानमण्डल
  2. (ख) संसद
  3. (ग) राज्य वित्त आयोग
  4. (घ) जिला कलेक्टर
उत्तर देखें

आधिकारिक उत्तर: (क) राज्य विधानमण्डल

37. निम्नलिखित में से PCRA की फुलफॉर्म होगी

  1. (क) सार्वजनिक संरक्षण अनुसंधान संघ
  2. (ख) शेष संशोधन की आंशिक गणना
  3. (ग) पब्लिक काउँसिल ऑफ रिसर्च एसोसिएशन
  4. (घ) पेट्रोलियम संरक्षण अनुसंधान संघ
उत्तर देखें

आधिकारिक उत्तर: (घ) पेट्रोलियम संरक्षण अनुसंधान संघ

38. संविधान की दसवीं अनुसूची से सम्बन्ध विषय को छोड़कर अन्य किसी आधार पर राज्य विधानसभा से अयोग्यता का निर्णय कौन करता है ?

  1. (क) अध्यक्ष विधानसभा
  2. (ख) राज्यपाल
  3. (ग) उच्च न्यायालय
  4. (घ) राज्य चुनाव आयोग
उत्तर देखें

आधिकारिक उत्तर: (ख) राज्यपाल

39. निम्नलिखित में से किस जीवाणु बीमारी को प्लीहा ज्वर कहा जाता है ?

  1. (क) टाइफाइड
  2. (ख) एन्थ्रेक्स
  3. (ग) कोलेरा
  4. (घ) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर देखें

आधिकारिक उत्तर: (ख) एन्थ्रेक्स

40. निम्नलिखित नदियों में से कौन एक अन्यों से अलग है ?

  1. (क) नर्मदा
  2. (ख) तुंगभद्रा
  3. (ग) महानदी
  4. (घ) पेनगंगा
उत्तर देखें

आधिकारिक उत्तर: (क) नर्मदा

41. भारत में गाँव से नगर की ओर प्रवास का निम्नलिखित में से क्या कारण है ?

  1. (क) शहरों में अधिक श्रम की माँग
  2. (ख) गाँव-शहर के बीच असंतुलित विकास
  3. (ग) ग्रामीण क्षेत्रों में कम रोजगार
  4. (घ) उपर्युक्त सभी
उत्तर देखें

आधिकारिक उत्तर: (घ) उपर्युक्त सभी

42. फराजी आंदोलन के संस्थापक कौन थे ?

  1. (क) हाजी शरीयतुल्लाह
  2. (ख) सैय्यद अहमद
  3. (ग) दूधू मियां
  4. (घ) उपरोक्त में एक से अधिक
उत्तर देखें

आधिकारिक उत्तर: (क) हाजी शरीयतुल्लाह

43. किसानों द्वारा विपत्तियों का सामना करने को उजागर करने के लिए सहजानंद सरस्वती ने किस समाचार पत्र को प्रकाशित किया ?

  1. (क) द ब्रोकेन विंग
  2. (ख) लोक संग्रह
  3. (ग) निर्बल सेवक
  4. (घ) इण्डियन नेशन
उत्तर देखें

आधिकारिक उत्तर: (ख) लोक संग्रह

44. अक्षरों का वह समूह चुनें जो दूसरों से भिन्न हो

  1. (क) PSVX
  2. (ख) ORUX
  3. (ग) JMPS
  4. (घ) CFIL
उत्तर देखें

आधिकारिक उत्तर: (क) PSVX

45. क्रिसिल की रेटिंग रिपोर्ट के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2030 तक भारत में कॉर्पोरेट बॉन्ड बाजार कितना बढ़ने की उम्मीद है ?

  1. (क) ₹ 50-70 लाख करोड़
  2. (ख) ₹ 100-120 लाख करोड़
  3. (ग) ₹ 70-90 लाख करोड़
  4. (घ) ₹ 120-150 लाख करोड़
उत्तर देखें

आधिकारिक उत्तर: (ख) ₹ 100-120 लाख करोड़

46. निम्नलिखित को सुमेलित करके सही कूटों का चयन कीजिए । राजनीतिक संगठन — स्थापक I. खाकसार — a. सुभाष चन्द्र बोस II. सोशलिस्ट पार्टी — b. इनायतुल्लाह मशरिकी III. इंडेपेन्डेन्ट लेबर पार्टी — c. जयप्रकाश नारायण IV. फारवर्ड ब्लाक — d. बी. आर. अम्बेडकर

  1. (क) I-b, II-c, III-d, IV-a
  2. (ख) I-b, II-d, III-a, IV-c
  3. (ग) I-d, II-c, III-b, IV-a
  4. (घ) I-c, II-d, III-a, IV-b
उत्तर देखें

आधिकारिक उत्तर: (क) I-b, II-c, III-d, IV-a

47. श्रेयसी सिंह, विधान सभा सदस्य, जिन्होंने पेरिस ओलंपिक 2024 में शूटिंग में भारत का प्रतिनिधित्व किया है, बिहार के किस निर्वाचन क्षेत्र से चुनी गई ?

  1. (क) गिद्धौर
  2. (ख) सुगौली
  3. (ग) केसरिया
  4. (घ) जमुई
उत्तर देखें

आधिकारिक उत्तर: (घ) जमुई

48. जुलाई 2024 में भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति से पहले, न्यायमूर्ति एन. कोटिश्वर सिंह किस उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश थे ?

  1. (क) मद्रास उच्च न्यायालय
  2. (ख) जम्मू और कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय
  3. (ग) गौहाटी उच्च न्यायालय
  4. (घ) बंबई उच्च न्यायालय
उत्तर देखें

आधिकारिक उत्तर: (ख) जम्मू और कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय

49. 2011 की जनगणना में बिहार के निम्नलिखित जिलों में से किसमें अनुसूचित जनजाति जनसंख्या का प्रतिशत सर्वाधिक था ?

  1. (क) जमुई
  2. (ख) कटिहार
  3. (ग) बांका
  4. (घ) पूर्णिया
उत्तर देखें

आधिकारिक उत्तर: (ख) कटिहार

50. निम्नलिखित में से कौन-सी उष्माक्षेपी प्रक्रियाएँ है ? i. पानी का वाष्पीकरण । ii. सल्फ्यूरिक अम्ल (H₂SO₄) का तनुकरण । iii. बिना बूझे चूने के साथ पानी की प्रतिक्रिया । iv. कपूर (क्रिस्टल) का उर्ध्वपातन ।

  1. (क) ii और iii
  2. (ख) iii और iv
  3. (ग) i और ii
  4. (घ) i और iv
उत्तर देखें

आधिकारिक उत्तर: (क) ii और iii

51. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए : सूची-I — सूची-II a. वैशाली — 1. रेशमी वस्त्र b. भागलपुर — 2. सोना c. जमुई — 3. रेल डिब्बा कारखाना d. मधेपुरा — 4. पुष्प उत्पादन नीचे दिए गए कूट का प्रयोग करके सही उत्तर चुनिए ।

  1. (क) a-3, b-4, c-1, d-2
  2. (ख) a-2, b-3, c-4, d-1
  3. (ग) a-1, b-2, c-3, d-4
  4. (घ) a-4, b-1, c-2, d-3
उत्तर देखें

आधिकारिक उत्तर: (घ) a-4, b-1, c-2, d-3

59. भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस के 1912 पटना अधिवेशन के अध्यक्ष कौन थे ?

  1. (क) सर एस. पी. सिन्हा
  2. (ख) सैय्यद मोहम्मद बहादुर
  3. (ग) आर. एन. मधुलकर
  4. (घ) सैय्यद हसन इमाम
उत्तर देखें

आधिकारिक उत्तर: (ग) आर. एन. मधुलकर

60. गौरव उत्तर की ओर 20 मीटर चलता है; फिर वह बाईं ओर मुड़ता है और 40 मीटर चलता है। वह फिर से बाईं ओर मुड़ता है और 20 मीटर चलता है और उसके बाद दाईं ओर मुड़कर 20 मीटर चलता है। वह अपनी मूल स्थिति से कितनी दूरी पर है ?

  1. (क) 20 मीटर
  2. (ख) 40 मीटर
  3. (ग) 30 मीटर
  4. (घ) 60 मीटर
उत्तर देखें

आधिकारिक उत्तर: (घ) 60 मीटर

61. आर्थिक सर्वेक्षण 2023-24 के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2024 में वर्तमान कीमतों पर कृषि, उद्योग और सेवा क्षेत्रों का कुल सकल मूल्य वर्धित (GVA) में योगदान कितना था ?

  1. (क) 18.7%, 28.6% और 52.7%
  2. (ख) 17.7%, 27.6% और 54.7%
  3. (ग) 16.7%, 26.6% और 56.7%
  4. (घ) 17.7%, 28.6% और 53.7%
उत्तर देखें

आधिकारिक उत्तर: (ख) 17.7%, 27.6% और 54.7%

63. निम्नलिखित में से कौन एक टेक्नोपोलिस है ?

  1. (क) लन्दन
  2. (ख) सिलिकॉन वैली
  3. (ग) मास्को
  4. (घ) पेरिस
उत्तर देखें

आधिकारिक उत्तर: (ख) सिलिकॉन वैली

64. निम्नलिखित में से कौन गैसों के द्रवीकरण के लिए उपयुक्त स्थिति का प्रतिनिधित्व करता है ?

  1. (क) कम तापमान, कम दाब
  2. (ख) कम तापमान, उच्च दाब
  3. (ग) उच्च तापमान, कम दाब
  4. (घ) उच्च तापमान, उच्च दाब
उत्तर देखें

आधिकारिक उत्तर: (ख) कम तापमान, उच्च दाब

65. संविधान सभा द्वारा भारतीय राष्ट्रीय ध्वज किस तिथि को अपनाया गया ?

  1. (क) 24 जनवरी 1950
  2. (ख) 26 नवम्बर 1950
  3. (ग) 22 जुलाई 1947
  4. (घ) 26 जनवरी 1950
उत्तर देखें

आधिकारिक उत्तर: (ग) 22 जुलाई 1947

66. भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान बहुत से स्थानों पर 'राष्ट्रीय सरकारें' स्थापित की गईं। निम्नलिखित में से कौन-सा सही सुमेलित नहीं है ?

  1. (क) प्रति सरकार - सतारा (महाराष्ट्र)
  2. (ख) रैयती सरकार - खेड़ा (गुजरात)
  3. (ग) जातीय सरकार - ताम्लुक (बंगाल)
  4. (घ) प्रजा मण्डल - तालछड़ (उड़ीसा)
उत्तर देखें

आधिकारिक उत्तर: (ख) रैयती सरकार - खेड़ा (गुजरात)

67. जून 2024 में, किस शहर को भारत का 'साहित्य का पहला यूनेस्को शहर' नामित किया गया था ?

  1. (क) कोझिकोड
  2. (ख) दिल्ली
  3. (ग) हैदराबाद
  4. (घ) वाराणसी
उत्तर देखें

आधिकारिक उत्तर: (क) कोझिकोड

68. बिहार में विष्णुपद योजना के अन्तर्गत पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 2024 के केन्द्रीय बजट में निम्नलिखित में से किस केन्द्र को प्रस्तावित किया गया है ?

  1. (क) राजगिर
  2. (ख) नालन्दा
  3. (ग) गया
  4. (घ) वैशाली
उत्तर देखें

आधिकारिक उत्तर: (ग) गया

69. निम्नलिखित में से किसने प्रथम भारतीय पर्वतारोही होने का गौरव प्राप्त किया जिसने एक सीज़न में सफलतापूर्वक माउंट एवरेस्ट और माउंट ल्होत्से पर दो बार चढ़ाई की ?

  1. (क) सुनील रोहिल्ला
  2. (ख) सत्यदीप गुप्ता
  3. (ग) काम्या कार्तिकेयन
  4. (घ) प्रेमलता अग्रवाल
उत्तर देखें

आधिकारिक उत्तर: (ख) सत्यदीप गुप्ता

70. निम्नलिखित में से कौन-सा रक्त का तरल भाग होता है ?

  1. (क) प्लाज्मा
  2. (ख) डब्ल्यू बी सी
  3. (ग) आर बी सी
  4. (घ) रक्त प्लेटलेट्स
उत्तर देखें

आधिकारिक उत्तर: (क) प्लाज्मा

71. निम्नलिखित बंदरगाहों में से कौन कृत्रिम बंदरगाह है ?

  1. (क) मुम्बई
  2. (ख) मारमुगाँव
  3. (ग) चेन्नई
  4. (घ) कोच्चि
उत्तर देखें

आधिकारिक उत्तर: (ग) चेन्नई

72. अंग्रेजी नीतियों की आलोचक कृति गरीब हिन्दुस्तान जिसे बिहार में 1930 में अंग्रेजों ने प्रतिबंधित किया, के लेखक थे

  1. (क) मोहम्मद वली हसन
  2. (ख) अली मोहम्मद शाद
  3. (ग) शेख मियाँ जान
  4. (घ) बदरुल हसन
उत्तर देखें

आधिकारिक उत्तर: (क) मोहम्मद वली हसन

73. निम्नलिखित में से प्रथम कृत्रिमीय तैयार किया गया तत्व है

  1. (क) Tc
  2. (ख) Te
  3. (ग) Tl
  4. (घ) Th
उत्तर देखें

आधिकारिक उत्तर: (क) Tc

74. बिहार राज्य ने पहली बार ग्रीन बजट कब पेश किया ?

  1. (क) वित्तीय वर्ष 2018-19
  2. (ख) वित्तीय वर्ष 2020-21
  3. (ग) वित्तीय वर्ष 2019-20
  4. (घ) वित्तीय वर्ष 2021-22
उत्तर देखें

आधिकारिक उत्तर: (ख) वित्तीय वर्ष 2020-21

75. मराठा शासकों की अष्टप्रधान प्रणाली के संदर्भ में निम्नलिखित का मिलान करें : अधिकारी — विभाग a. सचिव — 1. प्रधानमंत्री b. पेशवा — 2. पत्राचार प्रभारी c. सामंत — 3. वित्त मंत्री d. अमात्य — 4. विदेश मंत्री सही विकल्प चुनें :

  1. (क) a-2, b-1, c-4, d-3
  2. (ख) a-1, b-2, c-3, d-4
  3. (ग) a-3, b-4, c-1, d-2
  4. (घ) उपरोक्त में एक से अधिक
उत्तर देखें

आधिकारिक उत्तर: (क) a-2, b-1, c-4, d-3

82. निम्नलिखित में से फर्श टाइल्स बनाने के लिए उपयोग किया जाने वाला मेलामाइन एक उदाहरण है

  1. (क) थर्मोप्लास्टिक
  2. (ख) पॉलीथीन
  3. (ग) थर्मो सेटिंग प्लास्टिक
  4. (घ) पी वी सी
उत्तर देखें

आधिकारिक उत्तर: (ग) थर्मो सेटिंग प्लास्टिक

84. बिहार में भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस के सौ वर्ष किसके द्वारा संपादित है ?

  1. (क) पी. एन. ओझा
  2. (ख) के. के. दत्त
  3. (ग) बी. बी. मिश्रा
  4. (घ) ए. आर. देसाई
उत्तर देखें

आधिकारिक उत्तर: (क) पी. एन. ओझा

85. भारत की जनगणना 2011 के अनुसार बिहार में लिंग अनुपात क्या है ?

  1. (क) 916
  2. (ख) 918
  3. (ग) 922
  4. (घ) 933
उत्तर देखें

आधिकारिक उत्तर: (ख) 918

86. निम्नलिखित में से किसके साथ-साथ एणडीज फैला हुआ है ?

  1. (क) उत्तर अमेरिका का पश्चिमी तट
  2. (ख) भारत का पश्चिमी तट
  3. (ग) दक्षिण अमेरिका का पश्चिमी तट
  4. (घ) ऑस्ट्रेलिया का पूर्वी तट
उत्तर देखें

आधिकारिक उत्तर: (ग) दक्षिण अमेरिका का पश्चिमी तट

87. ''चचनामा'' का फारसी में अनुवाद किसके द्वारा किया गया था ?

  1. (क) नूरुद्दीन मुहम्मद औफी
  2. (ख) शम्स-ए-सिराज
  3. (ग) मुहम्मद अली बिन अबू बकर कूफी
  4. (घ) उपरोक्त में एक से अधिक
उत्तर देखें

आधिकारिक उत्तर: (ग) मुहम्मद अली बिन अबू बकर कूफी

88. निम्नलिखित में से कौन-सी विकिरणें शरीर के दर्द से राहत पाने के लिए उपयोग की जाती है ?

  1. (क) इन्फ्रारेड विकिरण
  2. (ख) यूवी विकिरण
  3. (ग) दृश्य विकिरण
  4. (घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर देखें

आधिकारिक उत्तर: (क) इन्फ्रारेड विकिरण

89. शिशुनाग वंश के बाद मगध (बिहार) पर किस वंश ने शासन किया ?

  1. (क) मौर्य वंश
  2. (ख) शुंग वंश
  3. (ग) नंद वंश
  4. (घ) उपरोक्त में एक से अधिक
उत्तर देखें

आधिकारिक उत्तर: (ग) नंद वंश

90. जीवन की संरचनात्मक एवं कार्यात्मक इकाई क्या है ?

  1. (क) अंग
  2. (ख) कोशिका
  3. (ग) जीव
  4. (घ) ऊतक
उत्तर देखें

आधिकारिक उत्तर: (ख) कोशिका

91. उस स्थान का नाम बताएँ जहाँ डोनाल्ड ट्रम्प एक चुनावी रैली में बोल रहे थे जब एक कथित शूटर, थॉमस मैथ्यू क्रूक्स ने उन्हें गोली मारकर घायल कर दिया था ।

  1. (क) मिल्वौकी
  2. (ख) पेंसिल्वेनिया
  3. (ग) एरिज़ोना
  4. (घ) टेक्सास
उत्तर देखें

आधिकारिक उत्तर: (ख) पेंसिल्वेनिया

92. निम्नलिखित आकृति PQRS में कितने त्रिभुज हैं ?

प्रश्न 92 का चित्र
  1. (क) 10
  2. (ख) 16
  3. (ग) 12
  4. (घ) 18
उत्तर देखें

आधिकारिक उत्तर: (ग) 12

93. निम्नलिखित में से कौन-सा सोडा अम्ल अग्निशामक का घटक है ?

  1. (क) तनु. सल्फ्यूरिक अम्ल और सोडियम कार्बोनेट
  2. (ख) सान्द्र. सल्फ्यूरिक अम्ल और एल्यूमीनियम सल्फेट
  3. (ग) सान्द्र. सल्फ्यूरिक अम्ल और सोडियम कार्बोनेट विलयन
  4. (घ) तनु. सल्फ्यूरिक अम्ल और बाइकार्बोनेट विलयन
उत्तर देखें

आधिकारिक उत्तर: (घ) तनु. सल्फ्यूरिक अम्ल और बाइकार्बोनेट विलयन

94. चीन, मंगोलिया एवं जापान में निम्नलिखित मानव प्रजातियों में से कौन निवासरत हैं ?

  1. (क) निग्रो
  2. (ख) आस्ट्रेलायड
  3. (ग) नार्डिक
  4. (घ) मंगोलायड
उत्तर देखें

आधिकारिक उत्तर: (घ) मंगोलायड

95. निम्नलिखित में से कौन-सा पूँजीवादी "बाम्बे प्लान" का वास्तुकार नहीं था ?

  1. (क) जे. आर. डी. टाटा
  2. (ख) धीरूभाई अंबानी
  3. (ग) जी. डी. बिड़ला
  4. (घ) श्री राम
उत्तर देखें

आधिकारिक उत्तर: (ख) धीरूभाई अंबानी

96. 2015 की बिहार सरकार की अधिसूचना में किस समुदाय को अनुसूचित जाति (एससी) के रूप में वर्गीकृत किया गया था, जिसे जुलाई 2024 में सुप्रीम कोर्ट ने यह कहते हुए रद्द कर दिया कि राज्य संविधान के अनुच्छेद 341 के तहत प्रकाशित एससी सूची में बदलाव नहीं कर सकते हैं ?

  1. (क) तांती-तंतवा
  2. (ख) लाल बेगी
  3. (ग) दबगर
  4. (घ) पानो
उत्तर देखें

आधिकारिक उत्तर: (क) तांती-तंतवा

97. भारत, चीन और इंग्लैंड के बीच त्रिकोणीय व्यापार का मुख्य आर्थिक आधार क्या था ?

  1. (क) रेशम
  2. (ख) अफीम
  3. (ग) काली मिर्च
  4. (घ) उपरोक्त में एक से अधिक
उत्तर देखें

आधिकारिक उत्तर: (ख) अफीम

98. मुंगेर पहाड़ी क्षेत्र निम्नलिखित भौतिक प्रदेशों में से किसका एक भाग है ?

  1. (क) उत्तर बिहार का मैदान
  2. (ख) दक्षिण का पहाड़ी भाग
  3. (ग) दक्षिण बिहार का मैदान
  4. (घ) सोमेश्वर पहाड़ी श्रेणी
उत्तर देखें

आधिकारिक उत्तर: (ख) दक्षिण का पहाड़ी भाग

99. एक निश्चित कोड भाषा में COMPUTER को RFUVQNPC के रूप में लिखा जाता है। उसी कोड भाषा में MEDICINE को कैसे लिखा जायेगा ?

  1. (क) MFBDPDQF
  2. (ख) MFEDJOFM
  3. (ग) EOJDEJEM
  4. (घ) EOJDJEFM
उत्तर देखें

आधिकारिक उत्तर: (घ) EOJDJEFM

100. मलिक काफूर को "हजार दीनारी" के नाम से भी जाना जाता है, इसे किसने खरीदा था ?

  1. (क) अलाउद्दीन खिलजी
  2. (ख) गयासुद्दीन तुगलक
  3. (ग) नुसरत खान
  4. (घ) उपरोक्त में एक से अधिक
उत्तर देखें

आधिकारिक उत्तर: (ग) नुसरत खान

102. उर्वरक के किस घटक का उपयोग शीघ्र विकास को प्रोत्साहित करने के लिए किया जाता है ?

  1. (क) नाइट्रोजन
  2. (ख) पोटेशियम
  3. (ग) फॉस्फोरस
  4. (घ) ऑक्सीजन
उत्तर देखें

आधिकारिक उत्तर: (ग) फॉस्फोरस

103. बिहार राज्य जल विद्युत शक्ति निगम की स्थापना निम्नलिखित में से किस वर्ष में की गई ?

  1. (क) 1982
  2. (ख) 1992
  3. (ग) 1990
  4. (घ) 1998
उत्तर देखें

आधिकारिक उत्तर: (क) 1982

104. मानवी मधु कश्यप हाल ही में बिहार की पहली ट्रांसजेंडर बनी

  1. (क) राज्य परिवहन में बस चालक
  2. (ख) बिहार रेजिमेंट में हवलदार
  3. (ग) पुलिस उप-निरीक्षक
  4. (घ) यातायात पुलिस निरीक्षक
उत्तर देखें

आधिकारिक उत्तर: (ग) पुलिस उप-निरीक्षक

105. निम्नलिखित में से किसके लिए प्रकाश संश्लेषण में क्लोरोफिल का उपयोग किया जाता है ?

  1. (क) पानी के अणु को तोड़ना
  2. (ख) CO₂ की कमी
  3. (ग) प्रकाश को अवशोषित करना
  4. (घ) कोई कार्य नहीं
उत्तर देखें

आधिकारिक उत्तर: (ग) प्रकाश को अवशोषित करना

106. आत्मकथा "आई हैव द स्ट्रीट्स : ए कुट्टी क्रिकेट स्टोरी" के लेखक कौन हैं ?

  1. (क) सुरेश रैना
  2. (ख) एस. श्रीसंत
  3. (ग) आर. अश्विन और एस. मोंगा
  4. (घ) राहुल द्रविड़
उत्तर देखें

आधिकारिक उत्तर: (ग) आर. अश्विन और एस. मोंगा

107. एशिया क्षेत्र से प्रतिष्ठित गोल्डमैन पर्यावरण पुरस्कार 2024 का विजेता कौन है ?

  1. (क) आलोक शुक्ला, भारत
  2. (ख) थाई वान गुयेन, वियतनाम
  3. (ग) डेलिमा सिलालाही, इंडोनेशिया
  4. (घ) चैबेजे ईजेकील, घाना
उत्तर देखें

आधिकारिक उत्तर: (क) आलोक शुक्ला, भारत

108. गंगा और गंडक नदियों के संगम पर आयोजित एक महीने तक चलने वाले पशु मेले का क्या नाम है ?

  1. (क) कटिहार मेला
  2. (ख) सोनपुर मेला
  3. (ग) पूर्णिया मेला
  4. (घ) उपरोक्त में एक से अधिक
उत्तर देखें

आधिकारिक उत्तर: (ख) सोनपुर मेला

109. अनुक्रम 14, 10, 6, 2,... का 14वाँ पद क्या है ?

  1. (क) - 34
  2. (ख) - 42
  3. (ग) - 38
  4. (घ) - 46
उत्तर देखें

आधिकारिक उत्तर: (ग) - 38

111. निम्नलिखित में से चेर राजवंश की राजधानी कौन-सी थी ?

  1. (क) कुरवूर/करूर
  2. (ख) कांचीपुरम
  3. (ग) मदुरै
  4. (घ) उपरोक्त में एक से अधिक
उत्तर देखें

आधिकारिक उत्तर: (क) कुरवूर/करूर

112. निम्नलिखित में से किसकी कक्षा अत्यधिक लम्बी अण्डाकार है ?

  1. (क) कोमेट
  2. (ख) छोटा तारा
  3. (ग) उल्का
  4. (घ) उल्का पिंड
उत्तर देखें

आधिकारिक उत्तर: (क) कोमेट

115. बिहार विधानसभा में राज्य बजट 2024-25 किसने पेश किया ?

  1. (क) श्री नीतीश कुमार
  2. (ख) श्री विजय सिन्हा
  3. (ग) श्री सम्राट चौधरी
  4. (घ) श्री विजय कुमार चौधरी
उत्तर देखें

आधिकारिक उत्तर: (ग) श्री सम्राट चौधरी

116. आहार नाल का कौन-सा भाग यकृत से पित्त प्राप्त करता है ?

  1. (क) ओसिफेगस
  2. (ख) पेट
  3. (ग) बड़ी आंत्र
  4. (घ) छोटी आंत्र
उत्तर देखें

आधिकारिक उत्तर: (घ) छोटी आंत्र

118. 1 जनवरी 2024 को किस देश ने BRICS की अध्यक्षता संभाली ?

  1. (क) रूस
  2. (ख) भारत
  3. (ग) ब्राजील
  4. (घ) दक्षिण अफ्रीका
उत्तर देखें

आधिकारिक उत्तर: (क) रूस

119. निम्नलिखित को सुमेलित करके सही उत्तर का चयन कीजिए। समाचार पत्र — सम्पादक I. फ्री हिन्दुस्तान — a. महात्मा गाँधी II. इण्डियन ओपिनियन — b. दादाभाई नौरोजी III. वायस आफ इण्डिया — c. सुरेन्द्रनाथ बनर्जी IV. बंगाली — d. तारकनाथ दास

  1. (क) I-d, II-a, III-b, IV-c
  2. (ख) I-c, II-d, III-a, IV-b
  3. (ग) I-d, II-c, III-b, IV-a
  4. (घ) I-c, II-a, III-d, IV-b
उत्तर देखें

आधिकारिक उत्तर: (क) I-d, II-a, III-b, IV-c

120. ब्रिटिश शासन के दौरान नया प्रांत बिहार कब अस्तित्व में आया ?

  1. (क) अप्रैल 1912
  2. (ख) अप्रैल 1911
  3. (ग) मार्च 1912
  4. (घ) उपरोक्त में एक से अधिक
उत्तर देखें

आधिकारिक उत्तर: (क) अप्रैल 1912

121. एक दिन में घड़ी की सुइयाँ कितनी बार मेल खाती हैं ?

  1. (क) 12
  2. (ख) 23
  3. (ग) 22
  4. (घ) 24
उत्तर देखें

आधिकारिक उत्तर: (ग) 22

122. निम्नलिखित में से कौन-सा एक गैर-संपर्क बल है ?

  1. (क) चुम्बकीय बल
  2. (ख) घर्षण बल
  3. (ग) प्रभावी बल
  4. (घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर देखें

आधिकारिक उत्तर: (क) चुम्बकीय बल

123. इस वर्ष जापान-भारत द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास (JIMEX-24) कहाँ आयोजित किया गया था ?

  1. (क) बंगाल की खाड़ी
  2. (ख) योकोसुका, जापान
  3. (ग) विशाखापत्तनम, भारत
  4. (घ) पश्चिमी प्रशांत महासागर
उत्तर देखें

आधिकारिक उत्तर: (ख) योकोसुका, जापान

124. सी.जी.टी.एम.एस.ई. का पूरा रूप क्या है ?

  1. (क) क्रेडिट गारंटी फंड ट्रस्ट फॉर मीडियम एंड स्मॉल एंटरप्रिजेज
  2. (ख) क्रेडिट गारंटी फंड ट्रस्ट फॉर मैक्रो एंड स्मॉल एंटरप्रिजेज
  3. (ग) क्रेडिट गारंटी फंड ट्रस्ट फॉर माइक्रो एंड स्मॉल एंटरप्रिजेज
  4. (घ) क्रेडिट गारंटी फंड ट्रस्ट फॉर माइक्रो एंड मीडियम एंटरप्रिजेज
उत्तर देखें

आधिकारिक उत्तर: (ग) क्रेडिट गारंटी फंड ट्रस्ट फॉर माइक्रो एंड स्मॉल एंटरप्रिजेज

125. आजीविका संप्रदाय के बारे में निम्नलिखित पर विचार करें : a. मखाली गोसाला इसके सबसे महत्वपूर्ण नेता थे । b. दर्शन का केन्द्रीय विचार "नियति" था जो कि भाग्य है । c. जाति और वर्ग के आधार पर भेदभाव किया जाता है । d. आजीविकों की बैठकों के लिए नियमित सभाएँ होती थी ।

  1. (क) b, c एवं d सही है
  2. (ख) a, b एवं d सही है
  3. (ग) a एवं d सही है
  4. (घ) उपरोक्त में एक से अधिक
उत्तर देखें

आधिकारिक उत्तर: (ख) a, b एवं d सही है

126. निम्नलिखित अपवाह प्रणालियों में से किससे बिहार की भूमि अपवाहित होती है ?

  1. (क) महानदी
  2. (ख) घाघरा
  3. (ग) नर्मदा
  4. (घ) यमुना
उत्तर देखें

आधिकारिक उत्तर: (ख) घाघरा

127. 2011-12 को आधार वर्ष मानते हुए, वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए वर्तमान कीमतों पर बिहार का प्रति व्यक्ति शुद्ध राज्य घरेलू उत्पाद कितना था ?

  1. (क) ₹ 42,083
  2. (ख) ₹ 54,111
  3. (ग) ₹ 47,498
  4. (घ) ₹ 61,434
उत्तर देखें

आधिकारिक उत्तर: (ख) ₹ 54,111

128. पायल कपाड़िया की उस फिल्म का शीर्षक क्या है जिसके लिए वह मई 2024 में कान्स फिल्म फेस्टिवल में ग्रांड प्रिक्स पुरस्कार जीतने वाली पहली भारतीय फिल्म निर्माता बनी ?

  1. (क) दि शेमलेस
  2. (ख) आल वी इमेजिन ऐज़ लाइट
  3. (ग) सनफ्लॉवर्स वर दि फर्स्ट वंस टू नो
  4. (घ) दि मैन हु कुड नॉट रिमेन साइलेंट
उत्तर देखें

आधिकारिक उत्तर: (ख) आल वी इमेजिन ऐज़ लाइट

129. निम्नलिखित में से कौन-सा वायु प्रदूषण का प्रमुख कारण है ?

  1. (क) जीवाश्म ईंधन का जलना
  2. (ख) प्लास्टिक का निपटान
  3. (ग) कीटनाशकों का अत्यधिक उपयोग
  4. (घ) वनों की कटाई
उत्तर देखें

आधिकारिक उत्तर: (क) जीवाश्म ईंधन का जलना

130. निम्नलिखित में प्रश्न चिन्ह (?) के स्थान पर क्या आयेगा ?

प्रश्न 130 का चित्र
  1. (क) 18
  2. (ख) 22
  3. (ग) 20
  4. (घ) 36
उत्तर देखें

आधिकारिक उत्तर: (ख) 22

131. सूची-I को सूची-II से सुमेलित करके सही उत्तर का चयन कीजिए : सूची-I संगठन सूची-II मुख्यालय I. स्वदेशी सेवक होम a. वैंकूवर II. यूनाइटेड इंडिया हाउस b. सियाटल III. युगान्तर आश्रम c. सान् फ्रांसिस्को IV. INA या आज़ाद हिन्द फौज d. रंगून नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :

  1. (क) I-d, II-c, III-b, IV-a
  2. (ख) I-d, II-c, III-a, IV-b
  3. (ग) I-a, II-b, III-c, IV-d
  4. (घ) I-c, II-d, III-a, IV-b
उत्तर देखें

आधिकारिक उत्तर: (ग) I-a, II-b, III-c, IV-d

132. निम्नलिखित में से कौन-सा दिये गये तार का प्रतिरोध है ?

  1. (क) R = I/2V
  2. (ख) R = IV
  3. (ग) R = I/V
  4. (घ) R = V/I
उत्तर देखें

आधिकारिक उत्तर: (घ) R = V/I

133. सिख तीर्थ स्थल "तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब" जिसे दूसरा सबसे पवित्र तख्त माना जाता है, स्थित है

  1. (क) भागलपुर
  2. (ख) गया
  3. (ग) पटना
  4. (घ) उपरोक्त में एक से अधिक
उत्तर देखें

आधिकारिक उत्तर: (ग) पटना

134. अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस 2024, जो हर वर्ष 23 जून को मनाया जाता है, का विषय क्या था ?

  1. (क) "चलो चलें"
  2. (ख) "एक साथ, एक शांतिपूर्ण दुनिया के लिए"
  3. (ग) "आइए आगे बढ़ें और जश्न मनाएँ"
  4. (घ) "आगे बढ़ें, सीखें, खोजें - एक बेहतर दुनिया के लिए एक साथ"
उत्तर देखें

आधिकारिक उत्तर: (ग) "आइए आगे बढ़ें और जश्न मनाएँ"

135. 18वीं लोकसभा के चुनाव के बाद मोदी सरकार में केंद्रीय कपड़ा मंत्री के रूप में किसे नियुक्त किया गया ?

  1. (क) भूपेन्द्र यादव (अलवर)
  2. (ख) गिरिराज सिंह (बेगूसराय)
  3. (ग) गजेन्द्र सिंह शेखावत (जोधपुर)
  4. (घ) राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह (मुंगेर)
उत्तर देखें

आधिकारिक उत्तर: (ख) गिरिराज सिंह (बेगूसराय)

136. ब्राजील के मिनास गेरेस प्रान्त में निम्नलिखित में से कौन-सा खनिज मिलता है ?

  1. (क) लौह अयस्क
  2. (ख) बाक्साइट
  3. (ग) कोयला
  4. (घ) अभ्रक
उत्तर देखें

आधिकारिक उत्तर: (क) लौह अयस्क

137. अप्रैल 2024 में शेख अहमद अब्दुल्ला अल-अहमद अल सबा को किस देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया ?

  1. (क) यमन
  2. (ख) फिलिस्तीन
  3. (ग) कुवैत
  4. (घ) लेबनान
उत्तर देखें

आधिकारिक उत्तर: (ग) कुवैत

145. जोजि-ला सुरंग निम्नलिखित में से किन स्थानों को जोड़ेगा ?

  1. (क) मनाली एवं लाहौल-स्पिति घाटी
  2. (ख) मनाली एवं जम्मू
  3. (ग) श्रीनगर एवं जम्मू
  4. (घ) श्रीनगर एवं लेह
उत्तर देखें

आधिकारिक उत्तर: (घ) श्रीनगर एवं लेह

146. अमरकोश के अनुसार भूमि के प्रकारों पर विचार करें : a. उर्वरा-उपजाऊ b. मरू-रेगिस्तान c. शादवला-घास d. देवमातृक-वर्षा से सिंचित निम्न में से कौन-सा सही है ?

  1. (क) a और b दोनों
  2. (ख) c और d दोनों
  3. (ग) b, c और d
  4. (घ) उपरोक्त में से एक से अधिक
उत्तर देखें

आधिकारिक उत्तर: (घ) उपरोक्त में से एक से अधिक

147. यूपी की युवा महिला, आरती, का वर्तमान पेशा क्या है जिसे अमल क्लूनी महिला सशक्तिकरण पुरस्कार से किंग चार्ल्स III द्वारा मई 2024 में सम्मानित किया गया ?

  1. (क) खेत मजदूर
  2. (ख) आशा (मान्यता प्राप्त सामाजिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता) कार्यकर्ता
  3. (ग) ई रिक्शा चालक
  4. (घ) चिकन-कारी कारीगर
उत्तर देखें

आधिकारिक उत्तर: (ग) ई रिक्शा चालक

148. केंद्रीय बजट 2024-25 में 'विकसित भारत' की दिशा में बजट प्राथमिकताओं में कौन-सा शामिल नहीं है ?

  1. (क) कृषि में उत्पादकता और अनुकूलनीयता
  2. (ख) ऊर्जा सुरक्षा
  3. (ग) रोजगार और कौशल प्रशिक्षण
  4. (घ) सतत विकास
उत्तर देखें

आधिकारिक उत्तर: (घ) सतत विकास

149. निम्नलिखित में से कौन टेस्ला के समतुल्य है ?

  1. (क) न्यूटन पर कुलम्ब
  2. (ख) एम्पीयर पर न्यूटन
  3. (ग) न्यूटन पर एम्पीयर मीटर
  4. (घ) न्यूटन पर एम्पीयर-सैकण्ड
उत्तर देखें

आधिकारिक उत्तर: (ग) न्यूटन पर एम्पीयर मीटर

150. उस निर्वाचन क्षेत्र का नाम बताइए जहाँ से ओडिशा के नए मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी हाल के राज्य विधानसभा चुनावों में चुने गए थे ।

  1. (क) केओनझर
  2. (ख) लाइकेरा
  3. (ग) हिंजिली
  4. (घ) तेलकोइ
उत्तर देखें

आधिकारिक उत्तर: (क) केओनझर